Fatal Highway Accident in Bulandshahr Two Traders Killed Driver Flees हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, बुलंदशहर के दो आढ़तियों की मौत, एक घायल, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFatal Highway Accident in Bulandshahr Two Traders Killed Driver Flees

हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, बुलंदशहर के दो आढ़तियों की मौत, एक घायल

Amroha News - शनिवार सुबह बुलंदशहर के हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो आढ़तियों, उमेश कुमार और फुरकान की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। कार का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि एक अन्य युवक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 14 June 2025 12:33 PM
share Share
Follow Us on
हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, बुलंदशहर के दो आढ़तियों की मौत, एक घायल

हाईवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बुलंदशहर के रहने वाले दो आढ़तियों की मौत हो गई। दोनों कारोबार में पार्टनर थे। कालडोंगी मंडी से बुलंदशहर लौटते समय तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कार सवार एक युवक घायल भी हुआ जबकि कार का चालक मौके से फरार हो गया। सुबह सवेरे करीब 4:30 बजे हादसा झनकपुरी के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के स्याना अड्डा हीरापुर निवासी 31 वर्षीय उमेश कुमार पुत्र राजू सिंह तथा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नस्ल घाट निवासी 48 वर्षीय फुरकान पुत्र हाजी मोहम्मद युनूस पेशे से फल-सब्जी कारोबारी थे।

करीबी दोस्त होने के साथ ही दोनों की कारोबार में साझेदारी भी थी। बताया जा रहा है शुक्रवार शाम में उमेश कुमार और फुरकान कारोबार के सिलसिले में कालाडोंगी मंडी गए थे। देर रात में एक कार में सवार होकर दोनों बुलंदशहर वापस लौट रहे थे। कार जाकिर नाम का चालक चला रहा था जबकि फुरकान नाम का एक अन्य युवक भी कार में ही सवार था। पुलिस के मुताबिक झनकपुरी से गुजरते समय अनिंयत्रित हुई कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए जबकि सुरक्षित रहा चालक जाकिर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। हाईवे की मुरादाबाद-दिल्ली लेन पर वाहनों रफ्तार भी थम गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, गंभीर घायल फुरकान की सांसे चलती देख आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कार में फंसे आढ़ती फुरकान और उमेश को बाहर निकालने की जद्दोजहद शुरू की। लोहे की रॉड से खिड़कियों को तोड़ते हुए जब दोनों को बाहर निकाला गया तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेने के साथ दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए थे। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कार के चालक को नींद की झपकी आना लग रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।