Saharanpur Mayor Ajay Kumar Initiates Road and Drain Construction in Ward 6 वर्धमान कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Mayor Ajay Kumar Initiates Road and Drain Construction in Ward 6

वर्धमान कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

Saharanpur News - सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार ने विधायक राजीव गुंबर के साथ वार्ड संख्या 6 वर्धमान कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस निर्माण कार्य पर 38 लाख रुपए खर्च होंगे, जिससे स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSun, 15 June 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on
वर्धमान कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ वार्ड संख्या 6 वर्धमान कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना के बाद महापौर ने सड़क पर गेंती चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। नगर निगम द्वारा 38 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महापौर ने बताया कि यह बहुप्रतीक्षित विकास कार्य स्थानीय निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी और नाली निर्माण से जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।