Prime Minister Modi to Visit Siwan on June 20 for Major Development Initiatives 9 हजार 5 सौ 19 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे पीएम : मंगल पाण्डेय, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPrime Minister Modi to Visit Siwan on June 20 for Major Development Initiatives

9 हजार 5 सौ 19 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे पीएम : मंगल पाण्डेय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को सीवान के जसौली गांव में आएंगे। एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 15 June 2025 12:12 PM
share Share
Follow Us on
9 हजार 5 सौ 19 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे पीएम : मंगल पाण्डेय

महाराजगंज, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 जून को सीवान के जसौली गांव में आएंगे। इसको लेकर शनिवार को शहर के एक मैरेज हाल में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ले सारण प्रमंडल के एनडीए कार्यकर्ता व लोगों में गजब का उत्साह है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित कई केन्द्रीय मंत्री सहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जहां जाते हैं ,वहां बहुत बड़ी सौगात देते हैं।

सीवान आगमन पर वे सारण प्रमंडल के साथ बिहार को बहुत बड़ी सौगात देगे। सारण प्रमंडल की जनता उनके स्वागत के लिए तैयार है। मंत्री ने कहा कि पुरे सारण प्रमंडल में जगह जगह कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुल 9 हजार 5 सौ 19 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिल्यानास प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। इसमें सीवान नगर विकास विभाग सहित राम जानकी पथ सहित अनेक योजनाओं का उद्घाटन व शिल्यानास होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।