बोल्ट ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘हार्दिक जुनूनी क्रिकेटर है और काफी प्रतिभावान भी। वह बेहतरीन कप्तान है और मोर्चे से अगुवाई करता है।’’
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जब वह लय में होते हैं तो विरोधी गेम से बाहर हो जाते हैं। प्लेयर ऑफ द मैच रहे रोहित शर्मा के नाबाद 76 रन की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से शिकस्त दी।
दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में जिस खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, व किसी बुरे सपने से कम नहीं है। अब तक 6 मैच में वह एक बार भी 30 का आंकड़ा तक नहीं छू पाए हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का कहना है कि हिट मैन लय में आ रहे हैं, जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।
IPL 2025 Orange and Purple Cap: सूर्यकुमार यादव ने ऑरेंज कैप और हार्दिक पांड्या ने पर्पल कैप की रेस में एंट्री मार ली है। दोनों खिलाड़ी टॉप 5 में आ गए हैं। मुंबई के इन खिलाड़ियों ने एसआरएच के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।
यह घटना दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 6ठे ओवर के बाद की है, जब करुण नायर ने जसप्रीत बुमराह की पिटाई की थी। बुमराह के एक ही ओवर में 18 रन बटोर इस भारतीय बल्लेबाज ने 22 गेंदों पर अपना 11वां आईपीएल अर्धशतक जड़ा था।
IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है। सुर्यकुमार यादव भी कोहली के नजदीक पहुंच गए हैं।
नताशा हार्दिक से अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गई हैं। वो अक्सर अपनी जिम की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने वेकेशन की फोटोज भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की क्या भूमिका हो? क्या उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाने का हार्दिक पांड्या का फैसला सही है? इस मुद्दे पर पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू और आरसीबी के पूर्व हेड कोच संजय बांगर के बीच एक शो में तीखी तकरार देखने को मिली।
जसप्रीत बुमराह ने तीन महीने बाद मैदान पर वापसी की है। हालांकि, बुमराह मुंबई इंडियंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में कोई खास कमाल नहीं दिखा सके।
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए अपना सबकुछ झोंक रहे हैं। गेंद से, बल्ले से, कप्तानी में…खेल के हर पहलू में आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके बाद भी मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत निराश करने वाला है। आरसीबी के खिलाफ मैच में उनकी मायूसी बहुत कुछ कह रही थी।