Mumbai Indians track record in eliminator match is worst in IPL History Mi does not win a single game against top 3 मुंबई इंडियंस पर IPL 2025 से एलिमिनेट होने का खतरा, आंकड़े बयां कर रहे टीम की एक दुखद कहानी, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mumbai Indians track record in eliminator match is worst in IPL History Mi does not win a single game against top 3

मुंबई इंडियंस पर IPL 2025 से एलिमिनेट होने का खतरा, आंकड़े बयां कर रहे टीम की एक दुखद कहानी

मुंबई इंडियंस पर अब IPL 2025 से एलिमिनेट होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि टीम को अगर फाइनल में पहुंचना है तो एलिमिनेटर के साथ-साथ क्वॉलिफायर 2 भी जीतना होगा। वहीं, आंकड़े टीम के अच्छे नहीं है।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 May 2025 06:58 AM
share Share
Follow Us on
मुंबई इंडियंस पर IPL 2025 से एलिमिनेट होने का खतरा, आंकड़े बयां कर रहे टीम की एक दुखद कहानी

मुंबई इंडियंस भले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंबई इंडियंस ने अभी तक एलिमिनेटर खेलकर फाइनल तक का सफर तय नहीं किया है। यहां तक कि मुंबई की टीम आईपीएल में कभी एलिमिनेटर मुकाबला ही नहीं जीती है। इसके अलावा आपको मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2025 के आंकड़ों को जानकर भी हैरानी होगी। मुंबई इंडियंस के सामने प्लेऑफ्स में जो तीन टीमें हैं, उनके खिलाफ इस सीजन मुंबई ने एक भी मुकाबला नहीं जीता है, जो चिंता का कारण है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस को सोमवार 26 मई की रात को पंजाब किंग्स से हार मिली। पंजाब की टीम जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस लीग फेज में चौथे नंबर पर ही रहेगी। ऐसे में उनको एलिमिनेटर मैच खेलना पड़ेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल में एक भी बार एलिमिनेटर मैच नहीं जीता है। टीम ने जो 5 खिताब जीते हैं, उन सीजन टीम टॉप 2 में रही है। 6 बार टीम टॉप 2 में थी और पांच बार टीम ने खिताब अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स ने खत्म किया 11 साल लंबा वनवास, चैंपियन बनने के करीब पहुंची टीम

मुंबई इंडियंस ने अब तक चार बार एलिमिनेटर मैच खेला और चारों बार टीम फाइनल तक नहीं पहुंची है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाले आंकड़े ये है कि प्लेऑफ्स में मुंबई इंडियंस के सामने पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हैं। इनमें से गुजरात या आरसीबी से मुंबई को एलिमिनेटर मैच में भिड़ना होगा और मुंबई एलिमिनेटर जीत जाती है तो किसी अन्य टीम से क्वॉलिफायर 2 में भिड़ना होगा और आप जानकर चौंक जाएंगे कि इन टीमों के खिलाफ इस सीजन मुंबई इंडियंस ने एक मैच भी नहीं जीता है। इन तीन टीमों के खिलाफ कुल मिलाकर चार मैच मुंबई ने खेले हैं और उन सभी चार मैचों में मात झेली है। ऐसे में टीम पर अब एलिमिनेट होने का खतरा मंडरा रहा है।