पति का प्राइवेट पार्ट काट तेजाब पीने वाली पत्नी ने करा एसिड पिलाकर मारने की कोशिश का केस
यूपी के संभल में असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गुस्साई पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया था। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने तेजाब पी लिया था। दंपति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यूपी के संभल में असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गुस्साई पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया था। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने तेजाब पी लिया था। दंपति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह दिन बाद ग्रामीण ने पत्नी पर प्राइवेट पार्ट काटने और महिला के भाई ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट कर तेजाब पिलाकर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों की ओर से अन्य लोगों ने केस दर्ज करवाए हैं।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के एक पती-पत्नी में झगड़ा हो गया। बुधवार रात घरेलू कलह में ग्रामीण से उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ने पर गुस्से में आकर महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया था। घटना के कुछ ही देर बाद महिला ने भी संदिग्ध हालात में तेजाब पी लिया था। दोनों का मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज कराया गया।
सोमवार को दोनों की हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है। इसी बीच पति ने पत्नी पर जान से मारने की नीयत से प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पत्नी के भाई ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट कर जान से मारने की नीयत से तेजाब पिलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं दूसरी तरफ पत्नी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों केस में जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में जल्द कार्रवाई होगी।