इंदौर के राजा रघुवंशी जब हनीमून मनाने मेघालय के लिए निकले थे, तब उन्होंने 10 लाख रुपए के गहने पहन रखे थे। इसमें एक हीरे की अंगूठी, सोने की एक चेन और सोने का एक ब्रेसलेट शामिल था। सोनम अपने माता-पिता के घर से सीधे एयरपोर्ट गई थी, जबकि राजा अपने घर से निकले थे।
इंदौर कपल में केस में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसका राज कुशवाहा नाम के शख्स से अफेयर था और इसी के चलते उसने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची।
हालांकि एक तरफ सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है, तो वहीं राजा की मां ने कहा- अगर राजा को सोनम ने मरवाया है तो मैं कड़ी से कड़ी सजा चाहती हूं। इसके साथ ही परिजनों ने सोनम के पोस्टर फाड़ दिए।
मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने सोमवार को बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
राजा का शव पुलिस को 2 जून को एक खाई से मिला था। सोनम और राजा मेघालय हनीमून के लिए गए थे और 23 मई को लापता हो गए। कई दिनों की खोज के बाद अब सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंदौर के राजा की मेघालय में हत्या के सात दिन बाद उनकी लापता पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा मास्टरमाइंड है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सहित 3 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पहली बार इंदौर पुलिस का बयान सामने आया है। इंदौर एसपी ने बताया कि इस केस में राज कुशवाहा भी गिरफ्तार हो गया है। राज वही शख्स है जिसका सोनम के साथ अफेयर चल रहा था। इंदौर पुलिस ने सोनम के बारे में कहा कि पूछताछ में सब पता चल जाएगा।
हालांकि सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है। इस मामले में मृतक राजा की मां का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए हत्यारों के लिए सजा की मांग की है।
एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश ने बताया कि सोनम से यूपी पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की है। उससे पूछताछ मेघालय पुलिस ही करेगी। सोनम के परिवारीजनों ने इंदौर पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। इंदौर पुलिस से यूपी पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद यूपी पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से बरामद कर लिया।