तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी पैसों की उगाही में लगे हैं। ग्लोबल टेंडर के जरिए किए जा रहे कार्यों को लेकर तेजस्वी ने सवाल उठाए।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे सरकारी खजाने की लूट और जनता के पैसे पर चुनावी अभियान चलाने का आरोप लगाया है। पटना में पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता बुलाकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोपों की बौछाड़ कर दी।
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेजस्वी यादव की बैठक पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में दोबारा जंगलराज कैसे स्थापित किया जाए, उसको लेकर दिल्ली में बैठक हुई। लेकिन बिहारवासियों को कोई बरगला नहीं सकता। बिहार एनडीए तय है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तेजस्वी यादव की मुलाकात पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का बेमेल गठबंधन है। ये लोग एक दूसरे के कद को घटाने का एजेंडा चलाते रहते हैं।
कांग्रेस नेता यशवंत कुमार ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस बनाने पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का नाम आगे कर दिया है।
तेजस्वी यादव ने अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि हम खड़े हैं, कोई हाथ लगाकर तो देखे।
अखिलेश सिंह ना सिर्फ राजद के स्टैंड का सपोर्ट किया है बल्कि, अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कहा है कि सीएम फेस के रूप में तेजस्वी यादव के नाम पर किसी को कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए।
डुमरांव में लंगटू महादेव मंदिर परिसर में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 11 अप्रैल को तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। नेताओं ने धर्मनिरपेक्षता की मजबूती पर जोर दिया...
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। जिसमें चुनावी रणनीति और वक्फ कानून को लेकर चर्चा हुई। राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बेचारे की सरकार कहां से बनेगी, लालू प्रसाद जी ने उनको उस लायक छोड़ा है क्या? पहले मुंह बचा के चलें। तेजस्वी यादव को मुंह छुपा कर चलना पड़ रहा है।