किसानों को दी नवीन कृषि व प्राकृतिक खेती की जानकारी
Agra News - कृषि विज्ञान केंद्र, मोहनपुरा की टीम ने कासगंज के विभिन्न गांवों में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकियों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नैनो यूरिया,...

कृषि विज्ञान केंद्र, मोहनपुरा के कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग, पशुपालन व कोऑपरेटिव विभाग की टीमों ने कासगंज के गांव बेरी, ब्राह्मीमपुर एवं सहावर के गांव कुतुबपुर सराय, रोशन नगर, मीरापुर एवं गुजरगंज और सिढ़पुरा के गांव भऊपुरा, नाथपुर एवं बीकापुर गावों में किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकियों की जानकारी दी। शनिवार को किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फॉर्मर्स रजिस्ट्री, क्रॉप सर्वे के बारे में विस्तार से बताया। पशुपालन वैज्ञानिक डा. बृज विकाश सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियां पर प्रकाश डालने के साथ गर्मी में पशुओं की देखभाल एवं खरीफ में फसलों की समसामयिक जानकारी प्रदान दी। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डा. पृथ्वी पाल ने उद्यान से संबंधित फसलों के बारे में बताया।
किसानों से नैनो यूरिया व डीएपी का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती, पशुपालन, उर्वरक प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि ड्रोन उद्यान की फसलों व सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।