व्यापारी 15 जून को मनाएंगे संकल्प दिवस
Agra News - व्यापारी 15 जून को संकल्प दिवस मनाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मंडलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने इस दिन कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। व्यापारी अपने-अपने क्षेत्र...

व्यापारी 15 जून को संकल्प दिवस मनाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मंडलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने संकल्प दिवस मनाने का आह्वान किया। हर साल 15 जून को संकल्प दिवस मनाया जाता है। जिले व नगर के व्यापारी अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम कर अपने पदों की गरिमा के अनुरूप संकल्प लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष निधि अग्रवाल और जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि रविवार शाम को आठ बजे अतिथि वन में संकल्प दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ आदि के संकल्प लिए जाएंगे। उत्कर्ष बंसल, राजीव अग्रवाल, शिव बहादुर सिंह, राकेश यादव, मनोज जैन, शैलेंद्र वर्मा, ऋषि अग्रवाल, सुनील मित्तल, अर्चित गर्ग आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।