Daylight Burglary Foiled Two Arrested in Trans Yamuna Area मकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsDaylight Burglary Foiled Two Arrested in Trans Yamuna Area

मकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Agra News - थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के फाउंड्री नगर में चोरों ने एक बंद मकान को दिनदहाड़े निशाना बनाया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से सोने-चांदी के आभूषण और नकद बरामद हुए। यह आरोपी पहले भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 18 June 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
मकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के फाउंड्री नगर इलाके में रहने वाले खराद कारीगर के बंद मकान को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बनाया। दूसरी चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। 30 मई को संजीव नगर फाउंड्री नगर निवासी विपिन शर्मा मकान का ताला लगाकर फैक्ट्री गए हुए थे। शाम को लौटे तो घर का ताला टूटा था और अलमारी का समान बिखरा हुआ मिला। सोने-चांदी के आभूषण व 35 हजार रुपये गायब थे। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जीवन नगर निवासी किशन उर्फ बंटी पुत्र जगदीश प्रसाद और पंकज पुत्र बकिलाल दोनों दोस्त हैं।

महंगे शौक के लिए अक्सर बंद मकानों को निशाना बनाते हैं। पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। इनसे तमंचा व एक जिंदा कारतूस, एक जोड़ी कुंडल, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति व 1200 रुपये नकद बरामद हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।