अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर निकाली रैली
Agra News - अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्घाटन सहायक श्रम आयुक्त विद्या प्रकाश शर्मा ने किया। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और...

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के उपलक्ष में काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को बाल श्रम उन्मूलन के लिए जागरूक किया। साथ ही लोगों से भी बाल श्रम रोकने में सहयोग की अपील की। जागरूकता रैली सोरों गेट स्थित पुलिस चौकी से शुरू हुई। रैली को सहायक श्रम आयुक्त विद्या प्रकाश शर्मा ने रवाना किया। इस दौरान श्रम परिवर्तन अधिकारी शाहिद अली, स्टाफ एएचटी प्रभारी चंचल सिरोही, जिला समन्यवक चाइल्ड हेल्प लाइन सौरभ यादव एवं काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान के जिला प्रोग्राम मैनेजर सुग्रीव सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र देव, यतेंद्र कुमार, नारायणी देवी, ग्राम पंचायत से आए वॉलिंटियर्स व अन्य विभाग से आए कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग किया।
रैली सोरों गेट से शुरू होकर मोहल्ला जयजय राम, बारहद्वारी, रेलवे रोड, गांधी मूर्ति, प्रभु पार्क, रोडवेज बस स्टैंड, बिलराम गेट होते हुए नगर पालिका परिषद कासगंज तक निकाली गई। इस दौरान बाल श्रम उन्मूलन के प्रति नारे लगाए। पट्टिकाएं, बैनर के माध्यम से लोगों को बाल श्रम रोकने के प्रति जागरूक किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।