कथा में सुनाया प्रभु राम के जन्म का प्रसंग
Agra News - कस्बा के श्री शीतला माता मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान प्रभु राम के जन्म का प्रसंग सुनाया गया। आचार्य शैलेश चतुर्वेदी ने कथा का वर्णन किया और जन्म की झांकी सजाई गई। इस आयोजन में कई गणमान्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 5 June 2025 11:04 PM

कस्बा के श्री शीतला माता मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा में गुरुवार को प्रभु राम के जन्म का प्रसंग सुनाया गया। श्री शीतला माता महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामकथा के दौरान पांडाल को फूलों से सजाया गया। इसके बाद आचार्य शैलेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुनाया। श्रीराम जन्म की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। इस दौरान शीलेन्द्र सोलंकी, सुधीर गुप्ता, हरिकिशोर मिश्रा, केशवदेव गुप्ता, रामखिलाड़ी उपाध्याय मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।