पौधारोपण के राज्य नोडल अफसर ने वानिकी तैयारियां देखीं
Agra News - जुलाई में होने वाले वृहद पौधारोपण वन महोत्सव की तैयारियों की शुरुआत वन विभाग में हो गई है। मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड झांसी ने जनपद का दौरा करके पौधारोपण महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया।...

जुलाई माह में होने वाले वृहद पौधारोपण वन महोत्सव की तैयारियां वन विभाग में शुरू हो गई हैं। शासन की ओर से अलीगढ़ मंडल के लिए नामित नोडल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड झांसी ने मंगलवार को जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। प्रभागीय वानिकी कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान उन्होंने मौके पर जाकर भी निरीक्षण किया। शासन से आए मंडल के नोडल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड झांसी सैच वी गिरीश मंगलवार को यहां पहुंचे। कासगंज पहुंचने पर उन्होंने डीएफओ कासगंज एस सुन्दरेश, वन क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार समेत विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने जुलाई माह में होने वाले प्रस्तावित पौधारोपण कार्यों को लेकर तैयारियों के दिशा निर्देश दिये। इसके उपरांत उपरांत नोडल अधिकारी ने नदरई स्थित वन विभाग की पौधशाला एवं गोरहा से खैरपुर तक पौधारोपण साइड का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने वन महोत्सव पौधारोपण के लिए वन विभाग द्वारा खुदवाए गए पांच लाख 85 हजार गड्डों की साइडों के बारे में भी जानकारी ली और मौके पर जायाज लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।