River Connect Campaign Presents Demands to T Taj Trapezium Zone Authorities on World Environment Day पर्यावरणीय समस्याओं पर हो तत्काल कार्रवाई, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRiver Connect Campaign Presents Demands to T Taj Trapezium Zone Authorities on World Environment Day

पर्यावरणीय समस्याओं पर हो तत्काल कार्रवाई

Agra News - विश्व पर्यावरण दिवस पर रिवर कनेक्ट कैंपेन ने मंडलायुक्त को एक विस्तृत चार्टर सौंपा। इसमें ताजमहल के चारों ओर वायु प्रदूषण, औद्योगिक उत्सर्जन और कचरा प्रबंधन की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 5 June 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरणीय समस्याओं पर हो तत्काल कार्रवाई

विश्व पर्यावरण दिवस पर रिवर कनेक्ट कैंपेन के प्रतिनिधियों ने मंडलायुक्त एवं ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण के अध्यक्ष को एक विस्तृत चार्टर ऑफ डिमांड्स सौंपा। इसमें क्षेत्र की वर्षों से तत्काल कार्रवाई की लंबित पर्यावरणीय समस्याओं पर मांग की गई। ज्ञापन बृज खंडेलवाल, डा. देवाशीष भट्टाचार्य व सुशील गोस्वामी ने दिया। ज्ञापन में कहा गया कि ताजमहल जैसे विश्व धरोहर के चारों ओर फैले 10,400 वर्ग किमी क्षेत्र में वायु प्रदूषण, औद्योगिक उत्सर्जन, अवैध वृक्ष कटाई और कचरा प्रबंधन की लचर व्यवस्था से पारिस्थितिकी तंत्र संकट में है। रिवर कनेक्ट ने यमुना व सहायक नदियों की सफाई, सामुदायिक तालाबों की बहाली, शहरी हरित क्षेत्र विकसित करने, पेड़ गणना पूरी कराने और वायु गुणवत्ता की निगरानी बढ़ाने की मांग की।

उन्होंने यमुना किनारे से ट्रांसपोर्ट कंपनियों और नूरी दरवाजा क्षेत्र से पेठा उद्योगों के स्थानांतरण की भी सिफारिश की। मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि गंगाजल पाइपलाइन के कालिंदी विहार पहुंचते ही पेठा उद्योगों का स्थानांतरण किया जाएगा। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के बाद ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को भी शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने रविवार सुबह यमुना सफाई अभियान में भाग लेने की सहमति भी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।