Soron Pilgrimage City Development Council Proposal Gains Momentum तीर्थ विकास परिषद से दौड़ेगा सोरोंजी में सुविधाओं का पहिया, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsSoron Pilgrimage City Development Council Proposal Gains Momentum

तीर्थ विकास परिषद से दौड़ेगा सोरोंजी में सुविधाओं का पहिया

Agra News - तीर्थ नगरी सोरों में तीर्थ विकास परिषद के गठन की मांग को लेकर लोगों ने आवाज उठाई। नगर पालिका चेयरमैन ने मुख्यमंत्री योगी को इस मांग पत्र पर आश्वासन दिया है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 5 June 2025 11:03 PM
share Share
Follow Us on
तीर्थ विकास परिषद से दौड़ेगा सोरोंजी में सुविधाओं का पहिया

तीर्थ नगरी सोरों में उठी तीर्थ विकास परिषद की आवाज बने हिन्दुस्तान के बोले कासगंज संवाद का प्रयास भी रंग लाए हैं। जनता की आवाज को प्रशासन और नगर पालिका ने सुना और आगे के लिए प्रयास में जुट गए। नगर पालिका चेयरमैन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के समक्ष इस मांग को पहुंचाने में सफल रहे। जिसका सुखद परिणाम सामने आ गया। शासन ने प्रशासन से परिषद गठन का प्रस्ताव मांग लिया है। जिसे तैयार कर भेजने में प्रशासन जुट गया है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने तीर्थ नगरी सोरों में तीर्थ नगरी के तीर्थ पुरोहितों, सामाजिक लोगों के साथ अपने बोले कासगंज संवाद किया।

संवाद में लोगों ने मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर सोरोंजी में तीर्थ विकास परिषद के गठन होने से चहुमुखी विकास होने की पुरजोर मांग उठाई। उनकी आवाज को हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से उठाया। जिसका डीएम मेधा रूपम और नगर पालिका चेयरमैन रामेश्वर दयाल ने संज्ञान लिया। नगर पालिका चेयरमैन ने इसका मांग पत्र लखनऊ पहुंचकर सीएम योगी समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर सीएम की ओर से आश्वासन दिया गया। अब शासन की ओर से विशेष सचिप रघुवीर ने निदेशक धर्मार्थ कार्य को भेजा है। जहां से पत्र डीएम कार्यालय आया है। डीएम मेधा रूपम ने पत्र प्राप्त होते ही प्रस्ताव से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी हैं। ये होंगे लाभ 1. तीर्थ विकास परिषद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। 2. तीर्थ विकास परिषद तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे का विकास करने में मदद कर सकती है, जैसे कि सड़कें, पार्क, पार्किंग और आवासीय सुविधाएं बढ़ेंगी। 3. तीर्थ स्थलों पर यात्री सुविधाओं में सुधार करने में मदद कर सकती है, जैसे कि शौचालय, पेयजल समेत व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। 4. तीर्थ स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में मदद कर सकती है, जैसे कि कचरा प्रबंधन और वृक्षारोपण कार्य होंगे। 5. तीर्थ विकास परिषद स्थानीय जनता के विकास में मदद कर सकती है, जैसे कि रोजगार के अवसर प्रदान करना और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। 6. तीर्थ स्थलों के धार्मिक महत्व का संरक्षण करने में मदद कर सकती है, जैसे कि मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास जन सुविधाएं बढ़ेंगी। 7. तीर्थ विकास परिषद तीर्थ स्थल के प्रचार और प्रोत्साहन में मदद कर सकती है, जैसे कि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।