दिन में उमसभरी गर्मी, शाम को छाए घने बादल
Agra News - जनपद में मौसम में बदलाव आया है। बुधवार को गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम को बादल छाने से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट आई है,...

जनपद में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। बुधवार को दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। शाम के समय आसमान में घने बादल छाए तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक आसामन में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की का अलर्ट जारी किया है। बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाना शुरू हो गए। दिनभर आसामन में बादल व धूप के बीच आंख मिचौनी चलती रही। दोपहर बाद तक वातारण में आद्रता बढ़ने से लोगों को उमसभरी गर्मी ने परेशान कर दिया। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आई है।
दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह रहा है। तापमान में गिरावट से लोगों को थोड़ी राहत की जरूरत है। गुरूवार को भी मौसम विभाग ने आसामन में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। उमसभरी गर्मी से निजात के लिए लोग आसामन की ओर टकटकी लगाए हैं। बारिश होने के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम में बदलाव के बाद मोहनपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. बृज विकास सिंह ने किसानों व पशुपालकों के लिए सावधान रहने की सलाह दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।