Akhilesh Yadav also fielded candidates from Ghaziabad and Khair Congress s Charu gets SP ticket अखिलेश यादव ने गाजियाबाद और खैर से भी उतारे प्रत्याशी, कांग्रेस की चारू को सपा का टिकट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsAkhilesh Yadav also fielded candidates from Ghaziabad and Khair Congress s Charu gets SP ticket

अखिलेश यादव ने गाजियाबाद और खैर से भी उतारे प्रत्याशी, कांग्रेस की चारू को सपा का टिकट

यूपी उपचुनाव के लिए अखिलेश यादव ने गाजियाबाद और अलीगढ़ की खैर सीट से भी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। खैर से कांग्रेस की नेता डॉक्टर चारू कैन को सपा ने टिकट दिया है।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानThu, 24 Oct 2024 05:09 PM
share Share
Follow Us on
अखिलेश यादव ने गाजियाबाद और खैर से भी उतारे प्रत्याशी, कांग्रेस की चारू को सपा का टिकट

यूपी उपचुनाव के लिए अखिलेश यादव ने गाजियाबाद और अलीगढ़ की खैर सीट से भी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। खैर से कांग्रेस की नेता डॉक्टर चारू कैन को सपा ने टिकट दिया है। गाजियाबाद से सिंह राज जाटव को टिकट दिया है। सात सीटों पर पहले ही प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। गाजियाबाद और खैर सीट कांग्रेस को देने की घोषणा की गई थी। कांग्रेस केवल दो सीटों से संतुष्ट नहीं थी। इसी बीच बुधवार की रात अखिलेश ने सभी नौ सीटों पर सपा प्रत्याशियों के लड़ने का ऐलान कर दिया। कल यानी 25 अक्टूबर नामांकन का अंतिम दिन है।

ये भी पढ़ें:BJP के बाद RLD ने भी घोषित किया प्रत्याशी, कौन हैं मीरापुर से उतरीं मिथिलेश पाल

खैर से उतारी गईं चारू कैन 2022 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। इस तरह सपा ने सभी नौ सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों के लड़ने का ऐलान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार रात ही कर दिया था।

सपा के ऐलान के बाद कांग्रेस ने भी बिना शर्त अखिलेश के प्रत्याशियों को समर्थन की घोषणा की। कांग्रेस ने गुरुवार की सुबह यह भी कहा कि सभी नौ सीटों पर सपा के प्रत्याशी होंगे और कांग्रेस हर बूथ पर उनका समर्थन करते हुए बीजेपी को हराने के लिए काम करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रभारी अविनाश ने यह भी कहा कि सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी भी सपा के होंगे और सिंबल भी सपा का ही होगा। हालांकि सपा की सूची में कांग्रेस नेत्री चारू कैन को सपा के सिंबल से उतार दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |