Akhilesh Yadav attacked CM Yogi on the politics of Holi and Friday prayers वो तीस मार खां हैं, होली और जुमे की सियासत पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बोला हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Akhilesh Yadav attacked CM Yogi on the politics of Holi and Friday prayers

वो तीस मार खां हैं, होली और जुमे की सियासत पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बोला हमला

  • यूूपी में होली और जुमे की सियासत के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा है। उन्होंने वो तीस मार खां है। उन्हें 30 से बहुत प्यार है। मरे कितने 30, कारोबार कितना 30 करोड़, फायदा कितना होगा 30 गुना।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 13 March 2025 02:42 PM
share Share
Follow Us on
वो तीस मार खां हैं, होली और जुमे की सियासत पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बोला हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। यूपी में होली और जुमे पर सियासत के बीच अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि वो तीसरमार खां हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री को 30 से प्रेम है, मरे कितने 30, कारोबार कितना 30 करोड़, फायदा कितना होगा 30 गुना। संभल में मस्जिदों को ढकने वाले मुद्दे पर उन्होंने कहा कि तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा।

अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैला रही है। कुछ समय बाद पीडीए के खिलाफ नफरत फैलाएंगे। भाजपा यूपी में 2024 में हमसे हारी है और 2027 में भी भाजपा हारेगी। भाजपा से बड़ा झूठा कोई नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कई बार सरकार पर टिप्पणी की है। होली का पर्व हम लोग मिलजुल कर मनाते है। वह रंगों का त्यौहार है साथ मिलकर रंगों का त्योहार मनाते हैं और साथ मिलकर गंगा जुमना तहज़ीब के साथ त्योहार मनाते हैं। हम त्योहार से जुड़े लोग हैं।

उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बाबत अखिलेश ने कहा कि इस बार पीडीए परिवार बंटने वाला नहीं है, वो किसी की कुर्सी खींचना चाहते हैं। वक़्फ़ बोर्ड बिल के बाबत उन्होंने कहा कि सरकार जान बूझ कर मुस्लिम समाज को परेशान कर रही है वो चाहते हैं कि मुस्लिम समाज बंट जाए। आज मुसलमान को परेशान कर रहे हैं कल पीडीए के लोगों पर हमला होगा।आज कल जो बयान बाज़ी हो रही है वो जमीनी मुद्दों पर पर्दा डालने के लिए किया जा रहा है। यूपी में स्वास्थ्य केंद्र ओर सीएचसी ठप हैं। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा, पुलिस को करप्ट बना दिया।

ये भी पढ़ें:संभल के मंदिर में 46 साल बाद कड़ी सुरक्षा में खेली गई होली, खूब उड़े रंग-गुलाल
ये भी पढ़ें:CM Yogi ने किया बड़ा दावा, तो क्या बोले संभल सांसद

कानपुर लखनऊ हाइवे में भ्रष्टाचार हो रहा है। बीजेपी सबसे भ्रष्ट पार्टी है। शेयर बाज़ार डूब गया। पूरा बाज़ार बेच दिया। बीजेपी के लोगों की यूएसपी है झूठ बोलने की। ना केवल वोटर लिस्ट में सुधार हो बल्कि ये भी देखा जाए की वोटर वोट डाल सके। आज की चौरसिया समाज की मीटिंग में भी मैने कहा की जो 18 साल के हो गए हैं उनका जल्द वोटर आईडी बनाया जाएगा।