Exhibition on Dr Ambedkar s Constitutional Thoughts Launched at Sangh Education Class संघ की ओर से लगाई गई संविधान की प्रदर्शनी का शुभारंभ, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsExhibition on Dr Ambedkar s Constitutional Thoughts Launched at Sangh Education Class

संघ की ओर से लगाई गई संविधान की प्रदर्शनी का शुभारंभ

Aligarh News - मथुरा रोड पर संघ शिक्षा वर्ग में डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इस प्रदर्शनी में आंबेडकर के संविधान की विशेषताओं को बताया गया है, जिससे शिक्षार्थी संविधान की जानकारी समाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 30 May 2025 11:57 PM
share Share
Follow Us on
संघ की ओर से लगाई गई संविधान की प्रदर्शनी का शुभारंभ

फोटो.. संघ शिक्षा वर्ग में डाक्टर आंबेडकर के संविधान में दिए विचारों की प्रदर्शनी अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता मथुरा रोड पर सिंगारपुर स्थित केशव सेवा धाम हरिगढ़ में शुक्रवार को संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) में डा. भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता में निर्मित संविधान की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में आंबेडकर के संविधान की बारीकियों को बताया गया है, जिससे शिक्षार्थी संविधान की खूबियों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करें। प्रदर्शनी का शुभारंभ बृज प्रांत के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार, प्रांत बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र कुमार, सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख एवं पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग कृष्णवीर शाक्य, विभाग प्रचारक गोविंद ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी शिक्षार्थियों को प्रभावित करेगी। इससे वह सीख सकेंगे कि हमारा संविधान कैसे देश की संप्रभुता को बनाए हुए है। आंबेडकर ने संविधान में जो बातें निहित की हैं उससे किस प्रकार से हमरा देश मजबूत बना हुआ है यह भी जान सकेंगे। प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख कृष्णवीर ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिकों को मौलिक अधिकार देता है। संविधान में डाक्टर आंबेडकर ने जिन बिंदुओं को प्रमुखता से दिया है, उससे हमारा राष्ट्र सशक्त बनता है। भारत ही एकमात्र देश है जिसने दुनिया को लोकतंत्र दिया है। रात आठ बजे संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) का उद्घाटन सत्र था, जिसके मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार रहे। कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। वर्ग में 15 दिनों तक शिक्षार्थी दंड, समता, घोष, नियुद्ध आदि प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वर्ग में शाम तक 370 शिक्षार्थी शामिल हुए। इस मौके पर सर्वाधिकारी डाक्टर राजीव सिंह, वर्ग कार्यवाह विमल यादव, वर्ग पालक महावीर शर्मा, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, महानगर प्रचारक विक्रांत कुमार डाक्टर दिनेश गुप्ता, राकेश गौतम, कृष्णा कुमार मौजूद रहे। घोष शारीरिक योग व्यायाम का ही एक अंग है : विनोद अलीगढ़। गोंडा मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को बृज प्रांत के घोष वर्ग का शुभारंभ हुआ। वर्ग में शिक्षार्थी वंशी, आनक, प्रणव आदि वाद्य यंत्र सीखेंगे। बृज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक विनोद कुमार ने कहा कि घोष शारीरिक योग व्यायाम का ही प्रमुख अंग है। जब घोष की ताल बजती है तो शिक्षार्थी तन्मयता से सिखाता है। संघ के वाद्ययंत्र शिक्षार्थियों को सेना की तरह अनुशासन भी सिखाते हैं। घोष के माध्यम से कदम ताल करते हुए शिक्षार्थी जब निकलते हैं तो ऐसा लगता है मानों जैसे सेना की टुकड़ी चलती है। यही शिक्षार्थी देश के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वर्ग कार्यवाह राधेश्याम, शाजीपुर के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल, मुख्य शिक्षक प्रीतम, महानगर कार्यवाह रतन मित्र, महेश, रजत आदि मौजूद रहे। प्रबंधक डाक्टर राजीव अग्रवाल और प्रधानाचार्य विजय प्रकाश ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।