Greening of Yamuna Expressway 18 Km Planting Initiative with 18 000 Trees यमुना एक्सप्रेस वे पर 18 किमी. के दायरे में फैलेगी हरियाली, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsGreening of Yamuna Expressway 18 Km Planting Initiative with 18 000 Trees

यमुना एक्सप्रेस वे पर 18 किमी. के दायरे में फैलेगी हरियाली

Aligarh News - यमुना एक्सप्रेस वे पर 18 किमी. के दायरे में 18,000 पौधों का रोपण किया जाएगा। अलीगढ़ में दोनों ओर की भूमि पर छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे। वन विभाग, यूपीडा और अन्य संस्थाएं इस कार्य में सहयोग करेंगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 13 June 2025 05:12 AM
share Share
Follow Us on
यमुना एक्सप्रेस वे पर 18 किमी. के दायरे में फैलेगी हरियाली

यमुना एक्सप्रेस वे पर 18 किमी. के दायरे में फैलेगी हरियाली यूपीडा समेत अन्य कार्यदायी संस्था करेंगी पौधरोपण 18 हजार पौधों को रोपा जाएगा दोनों ओर के मार्ग पर छायादार वृक्षों को लगाया जाएगा एक्सप्रेस वे मार्ग पर कार्य योजना तैयार कर मुख्यालय को भेजेगा विभाग अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भारत सरकार पर्यावरण को लेकर बहुत सजग है। इसके चलते वन संरक्षण के विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस क्रम में प्रदेश के सभी एक्सप्रेस वे पर हरियाली की योजना तैयार की गई है। अलीगढ़ में भी यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ के मार्गों पर पौधरोपण किया जाएगा। अलीगढ़ में टप्पल के पास यमुना एक्सप्रेस वे का 18 किमी. का दायरा अलीगढ़ में आता है।

सीएम ने सभी एक्सप्रेस वे के दोनों ओर रिक्त पड़ी भूमि पर वृहद रूप से पौधरोपण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। अलीगढ़ में एक्सप्रेव की भूमि पर चिन्हांकन का कार्य चल रहा र्है। यहां पर पहले से भी पेड़ लगे हुए हैं। वन विभाग रिक्त भूमि को चिन्हित कर रहा है। एक्सप्रेस वे पर यूपीडा, औद्योगिक विकास विभाग व अन्य कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से पौधरोपण का काम होगा। वन विभाग का तकनीकी सहयोग रहेगा। पूरी कार्रवाई की कार्ययोजना तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। है। क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर 25 हेक्टेयर भूमि पर पौध रोपण किया जाना है। 18 किलो मीटर के दायरे में 17 से 18 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। गांवों में लगेगी ग्रीन चौपाल सभी ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में ग्रीन चौपाल के आयोजन किए जाएंगे। इसके माध्यम से पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को अपनाने, कृषि वानिकी के सतत कृषि वन मॉडल को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक पर्यावरणीय ज्ञान को पुर्नस्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए वन की उपयोगिता के बारे मे बताया जाएगा। साथ ही पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जुलाई से ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल कार्यक्रम शुरु होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।