भमौला में मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त
Aligarh News - -दो दिन पहले मिला था शव,पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने की शिनाख्त अलीगढ़। हिन्दुस्तान

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भमौला में दो दिन पहले मिले अधेड़ के शव की गुरुवार को शिनाख्त हो गई। वह नशे का आदी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बरौला बाईपास निवासी पप्पू (55) मजदूरी करता था। परिवार में पांच बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी था। दो दिन पहले वह घर से घूमने निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। शाम को भमौला में शव पड़ा मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहंुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त पप्पू के रूप में कर ली।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी से होना बताया गया है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह परमार ने बताया कि दो दिन पहले मिले शव की शिनाख्त हुई है। वह नशे का आदी था। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।