नगर निगम ने घर-घर हाउस टैक्स का बिल वितरण कराया शुरू
Aligarh News - नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए घर-घर हाउस टैक्स का बिल वितरण शुरू किया है। पौने दो लाख से अधिक बिल बांटे जाएंगे। बिल में गड़बड़ी होने पर आपत्ति दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू है। करदाता...

नगर निगम ने घर-घर हाउस टैक्स का बिल वितरण कराया शुरू कर विभाग ने टीमें लगाकर डोर टू डोर बंटवा रहा हाउस टैक्स के बिल पौने दो लाख से अधिक बिल का वितरण कराया जाएगा, नंबर भी एकत्रित होंगे हाउस टैक्स के बिल में गड़बड़ी पर आपत्ति कर सकते हैं दाखिल, प्रक्रिया शुरू अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 को लेकर हाउस टैक्स का बिल वितरण डोर टू डोर शुरू करा दिया है। जलकल विभाग से मिले 13 कर्मचारियों को बिल बांटने के लिए लगाया गया है। बिल वितरण के साथ मोबाइल नंबर भी भवन स्वामी का एकत्रित करेंगे।
कर्मचारियों की संख्या और भी बढ़ाई जाएगी। नगर निगम ने हाउस टैक्स की वसूली को लेकर अभी से शुरूआत कर दी है। चालू वित्तीय वर्ष को लेकर राजस्व वसूली शतप्रतिशत पूरी हो और प्रदेश में टॉप फाइव में स्थान बनाने को लेकर वसूली प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। पौने दो लाख से अधिक भवन स्वामियों को हाउस टैक्स का बिल जारी किया जा रहा है। कर्मचारियों को जोनवार बिल वितरण के लिए लगाया गया है। जलकल विभाग से मिले कर्मचारियों को इसमें शामिल किया गया है। शतप्रतिशत बिल वितरण पहली प्राथमिकता है। करदाता जिनको किसी कारण बिल नहीं मिल रहा है वह अपना पीटीआईएन नंबर डालकर नगर निगम की वेबसाइट से बिल निकाल सकते हैं। नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी है। चालू वित्तीय वर्ष का हाउस टैक्स जमा करने वालों को ऑनलाइन पर 15 व ऑफलाइन पर 12 फीसदी छूट दी जा रही है। छूट 30 जून 2025 तक ही है। पुराने बकाए पर छूट मान्य नहीं है। बिल में गड़बड़ी पर दे सकते हैं आपत्ति हाउस टैक्स के बिल में गड़बड़ी है तो आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। नगर निगम सेवाभवन में बनाए गए सहायता काउंटर से फार्म लेकर आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। आपत्ति पर इंस्पेक्टर जांच करेंगे और इसके बाद बिल संशोधित अपलोड किया जाएगा। बोले अधिकारी महानगर में हाउस टैक्स बिल का वितरण कराया जा रहा है। जलकल विभाग के कर्मचारी लगाए गए हैं। जोनवार और भी कर्मचारी लगाए जाएंगे। राजस्व वसूली शतप्रतिशत सुनिश्चित कराने को लेकर अभी से प्रयास किए जा रहे हैं। आरपी सिंह, प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।