Residents Disturbed by Stench of Sacrificial Remains in Aligarh आउटर पर कुर्बानी के अवशेष फेंकने से लोग बदबू से परेशान , Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsResidents Disturbed by Stench of Sacrificial Remains in Aligarh

आउटर पर कुर्बानी के अवशेष फेंकने से लोग बदबू से परेशान

Aligarh News - आउटर पर कुर्बानी के अवशेष फेंकने से लोग बदबू से परेशान फोटो.. बोरियों में

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Wed, 11 June 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
आउटर पर कुर्बानी के अवशेष फेंकने से लोग बदबू से परेशान

आउटर पर कुर्बानी के अवशेष फेंकने से लोग बदबू से परेशान फोटो.. बोरियों में भरकर नगला पटवारी, किला समेत अन्य स्थानों पर फेंका कचरा नगर निगम के वार्ड से सटे नगला पटवारी के ग्रामीण बदबू से परेशान अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता सफाई व्यवस्था शहर ही नहीं बल्कि गांव व आउटर में भी खराब है। बकरीद के बाद नगर निगम सीमा से सटे नगला पटवारी में लोगों ने कुर्बानी के अवशेष बोरों में डालकर फेंक दिया है। इससे पासपास के लोगों का बदबू के कारण जीना दुश्वार हो गया है। नगर निगम का दावा है वह उनकी सीमा में नहीं है और पंचायतीराज विभाग ने कहा जांच कराएंगे तब पता चलेगा।

नगला पटवारी वैसे नगर निगम का वार्ड है। 90 नंबर वार्ड नगला पटवारी की पार्षद रिहाना बेगम हैं। नगला पटवारी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा है। इसी स्थान पर आसपास के लोगों ने कुर्बानी के अवशेष फेंक दिए। तेज धूप के बीच बोरियों में भरे अवशेष से दुर्गंध फैल रही है। इससे आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। नगला पटवारी पेट्रोल पंप के आसपास रहने वालों ने कहा कि पिछले तीन दिनों से लोग बोरियों में भरकर पशुओं के अवशेष व मलवे डाल रहे हैं। कुछ लोगों को रोका गया तो नहीं माने। बाइक व रिक्शे से लोगों ने अवशेष डाल दिए। आसपास के क्षेत्रों में बदबू से लोग परेशान हैं। कोई दुकान नहीं खोल रहा है। इसकी सफाई नहीं हो रही है। लोगों ने कूड़ा उठान व सफाई की मांग की है। नगला पटवारी का पार्षद पति ने बताया कि कूड़ा स्थल वाला क्षेत्र गांव में आता है। डीपीआरओ मो. राशिद ने बताया कि नगला पटवारी का कुछ हिस्सा नगर निगम में और कुछ ग्रामीण में है। मौके पर यथा स्थिति देखनी होगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश कुमार ने बताया कि टीम को भेजकर मामले को दिखवा लेंगे। नगर निगम से सटा एरिया होगा तो भी कूड़ा उठवा दिया जाएगा। बोले लोग नगला पटवारी से बरौली जाने वाली सड़क किनारे लोगों ने पशुओं के अवशेष बोरी में डालकर फेंक दिया है। यहां पर दुकान लगाना मुश्किल हो गया है। ग्राहक नहीं आ रहे हैं। रवि, नगला पटवारी सड़क किनारे पहले की कूड़ा पड़ा था और अब पशुओं के अवशेष डलने से स्थिति खतरनाक हो गई है। दुर्गंध इस कदर फैल रही है कि दुकान बंद करनी पड़ रही है। इसकी सफाई होनी चाहिए। पुरुषोत्तम तमाम अपील करने के बाद भी लोगों ने मलबा यहां सड़क किनारे डाल दिया है। यहां पर दुकान लगाना भारी हो रहा है। बदबू से यहां पर बैठा नहीं जाता है। मंजूरगढ़ी, एफएम टॉवर समेत आसपास के एरिए में और हालत खराब है। दानिश दोपहर को तेज धूप होने के बाद बदबू बढ़ जाती है। हवा के साथ आसपास बदबू फैलती है। नगर निगम की सीमा में हो या गांव की समस्या का समाधान होना चाहिए। पप्पू अल्वी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।