मोहनगर की महिलाओं ने नगर निगम में जलभराव को लेकर किया प्रदर्शन
Aligarh News - मोहनगर की महिलाओं ने नगर निगम में जलभराव को लेकर किया प्रदर्शन फोटो.. धनीपुर

मोहनगर की महिलाओं ने नगर निगम में जलभराव को लेकर किया प्रदर्शन फोटो.. धनीपुर वार्ड के मोहननगर की महिलाएं समस्या लेकर निगम पहुंची कहा सड़क नीची होने के कारण घरों में घुस रहा है पानी अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता धनीपुर के मोहननगर की महिलाओं ने जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार को सेवाभवन में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अपर नगर आयुक्त राकेश यादव को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जल निकासी नहीं होने के कारण घरों में पानी घुस रहा है। सड़क नीची हो गई है इसके कारण पानी का बहाव बंद हो गया है। वार्ड 36 धनीपुर के मोहननगर में लोग जलभराव की समस्या से कई माह से परेशान हैं।
मंगलवार को महिलाएं सेवाभवन पहुंची। महिलाओं ने कहा कि उनका वार्ड इसी बार नगर निगम में शामिल हुआ है। यहां पर सड़क बनी है, लेकिन वह नीची है। जिससे के कारण पानी नहीं निकलता है। आसपास से आने वाला पानी घरों में भर जाता है। सड़क बनने से पुराने मकान दब गए हैं। महिलाओं ने नगर निगम के अधिकारियों को वीडियो दिखाई। कहा कि घरों में बदबू के कारण रहना मुश्किल हो जाता है। मोहननगर की महिलाओं ने अपर नगर आयुक्त राकेश यादव को ज्ञापन देते हुए कहा कि समस्या का निराकरण होना चाहिए। इससे सैकड़ों भवन स्वामी परेशान हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होगा को नगर निगम में धरना प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर सर्वेश, आशा, ओमवती देवी, सावित्री, हेमलता, मुन्नी देवी, शांति देवी, आशा, हेमलता मौजूद रहीं। 40 लाख के नाले का प्रस्ताव वार्ड 36 धनीपुर की भाजपा पार्षद स्नेह सिंह के पति अरविंद सिंह बघेल ने बताया कि मोहननगर में जल निकासी समस्या मेरे कार्यकाल से पहले की है। वहां पर सड़क बनने के दौरान लोगों ने ध्यान नहीं दिया। सड़क नीची हो गई है, जिसके कारण पानी भरता है। नाला निर्माण के लिए 40 लाख का एस्टीमेट बना है। नाला निर्माण होने के बाद भी समस्या का समाधान हो पाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।