एएमयू के मेडिकल कॉलेज में मारपीट, जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर
जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदार से सुरक्षा कर्मियों का हुआ झगड़ा, दिनभर ओपीडी और इमरजेंसी को सीनियर डॉक्टरों ने संभाला, इमरजेंसी से लौटाए मरीज

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात मरीज के तीमारदारों ने सुरक्षा कर्मियों से मारपीट और डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद जूनियर डॉक्टर शनिवार को काम बंद कर हड़ताल पर चले गए। जिससे दूर दराज से आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं, मेडिकल कॉलेज की पूरी जिम्मेदारी अब सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों पर आ गई है।
शनिवार से सुबह मेडिकल कॉलेज में हड़ताल हो गई। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी, वार्ड और इमरजेंसी में मरीजों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात एक मरीज के साथ 10 अधिक लोग आए, मरीज को भर्ती करने की मांग पर सुरक्षा कर्मियों से लड़ पड़े। तीमारदारों ने सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजर से मारपीट की। बीच बचाव करने आए जू. डॉक्टरों से अभद्रता की। जिसके बाद जू. रेजिडेंट डॉक्टरों में सुरक्षा को लेकर भारी रोष पनप गया। सुबह चार बजे से जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। हड़ताल की वहज से इमरजेंसी सेवा और वार्ड में भर्ती मरीजों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई भी जूनियर डॉक्टर मरीजों को देखने वार्ड में नहीं गया।
इमरजेंसी से लौटाए गए मरीज
हड़ताल की वजह से कासगंज, एटा, हाथरस और बुलंदशहर से आए मरीजों को बिना भर्ती किए लौटा दिया गया। गेट पर खड़े सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं। कोई भी नया मरीज भर्ती नहीं किया जा रहा है। आप लोग निजी अस्पताल में मरीज को लेकर जाएं। हाथरस से हादसे में घायल मरीज को लेकर आए प्रशांत ने बताया कि हादसे में भाई को अधिक चोट आई है। सरकारी अस्पताल ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। अब यहां भर्ती नहीं किया जा रहा है।
दो नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों से मारपीट और डॉक्टरों को धमकी देने के मामले में दो नामजद समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफा सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों पर गाली गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। सहायक सुरक्षा नूर मोहम्मद की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नूर ने बताया कि उसकी रात 12 बजे सुबह आठ बजे तक इमरजेंसी गेट पर थी। करीब सुबह तीन बजे कुछ लोग आए और मुझसे झगड़ा करने लगे। मेरे साथ मौजूद गार्ड फहीमुद्दीन पुत्र नसीर और इलहाम हैदर सुपर वाइजर ने रोका तो हमारे साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान हमारी और डॉक्टर की वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने पर उन्हें रोका गया तो और उग्र होकर मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आए डॉक्टरों को गोली मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने कुछ तीमारदारों के साथ भी बदसलूकी की। मरीजों को कहीं और ले जाने की धमकी देने लगे।
दो के खिलाफ नामजद मुकदमा
सिविल लाइन थाना ने आरोपी नवेद, बरकत अली के खिलाफ नाम रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा दस अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। इन लोगों पुलिस ने बीएनएस 191(2), 115(2), 351(2) में मुकदमा दर्ज किया है। सुरक्षा गार्ड ने बताया कि जब पुलिस को सूचना दी गई तो सभी आरोपी मौके से भाग निकले। सभी आरोपियों के कृत्य सीसीटीवी में कैद है।
बोले इंस्पेक्टर
जेएनएमसी में देर रात हुई मारपीट में दो नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
-राजवीर सिंह परमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइन थाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।