Dalit Woman Fights for Justice Case Filed After 8 Months Against Land Grabbers जमीन कब्जा करने के मामले में आठ माह बाद मुकदमा दर्ज, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsDalit Woman Fights for Justice Case Filed After 8 Months Against Land Grabbers

जमीन कब्जा करने के मामले में आठ माह बाद मुकदमा दर्ज

Ambedkar-nagar News - विद्युतनगर की दलित महिला सरोजनी देवी ने अपनी आबादी की भूमि पर जबरन कब्जा करने और निर्माण ध्वस्त करने के मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाया। 19 अक्तूबर 2024 को दबंगों ने महिला के निर्माण को गिरा दिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरFri, 13 June 2025 01:21 AM
share Share
Follow Us on
जमीन कब्जा करने के मामले में आठ माह बाद मुकदमा दर्ज

विद्युतनगर, संवाददाता। टांडा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा की दलित महिला सरोजनी देवी की आबादी की भूमि जबरन कब्जा करने और निर्माण ध्वस्त करने के मामले में अदालत के आदेश के बाद घटना के आठ माह बाद मुकदमा दर्ज हो सका है। चिंतौरा निवासिनी सरोजनी देवी पत्नी राजेश कुमार ने विशेष न्यायाधीश एससी एसटी की अदालत में अधिवक्ता दिनेश सिंह के माध्यम से फरियाद की थी। घटना बीते 19 अक्तूबर 2024 की हुई। दबंगों ने महिला की आबादी की भूमि पर कब्जा करने के लिए उसके निर्माण कार्य को ढहा दिया था। विरोध करने पर महिला के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी।

थाना पुलिस में सुनवाई न होने पर महिला ने अदालत की शरण ली थी। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।