Police Arrest Two for Theft in Ambedkarnagar Recover 5 47 Lakhs चोरी के दोनों आरोपी गिरफ्तार, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsPolice Arrest Two for Theft in Ambedkarnagar Recover 5 47 Lakhs

चोरी के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने दो आरोपितों, शशिकांत ओझा और रणविजय यादव, को गिरफ्तार किया। शशिकांत के बैग से 5.5 लाख रुपए गायब मिले थे। पुलिस ने रणविजय के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरWed, 30 April 2025 12:04 AM
share Share
Follow Us on
चोरी के दोनों आरोपी गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चिन्तौरा चौराहा पैकोलिया निवासी शशिकांत ओझा पुत्र गौतम ओझा अपने साथ कार्य करने वाले रणविजय यादव के साथ खाना खाकर सो गए और सुबह बैग में रखा साढ़े पांच लाख रुपए गायब मिला। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने मुखबिर की सूचना पर राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र निवासी रणविजय यादव को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से साढ़े 47 हजार रुपए एवं सोनमती के घर देवारा से भूसे की मड़ई से पांच लाख रुपए बरामद किया। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।