Bhakiyu Joint Front Meeting New Appointments and Farmer Issues Addressed किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने पर जोर, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsBhakiyu Joint Front Meeting New Appointments and Farmer Issues Addressed

किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने पर जोर

Amroha News - गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह नगर में हुई। इस दौरान शिव इंटर

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 15 May 2025 05:51 AM
share Share
Follow Us on
किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने पर जोर

भाकियू संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह नगर में हुई। इस दौरान शिव इंटर कॉलेज गजरौला के पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल सिंह को शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं अजय भाटी निवासी तिगरिया भूड़ को छात्र संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनका निराकरण कराएं। अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ें। जो अधिकारी जनता का काम करने में बहानेबाजी करे उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

चेताया कि किसी को भी किसानों का शोषण नहीं करने दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।