Bride Abused and Evicted Over Dowry Demand Legal Action Initiated दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला, ननदोई पर छेड़छाड़ करने का आरोप, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsBride Abused and Evicted Over Dowry Demand Legal Action Initiated

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला, ननदोई पर छेड़छाड़ करने का आरोप

Amroha News - दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवाहिता ने एसपी से न्याय की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 12 June 2025 01:33 PM
share Share
Follow Us on
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला, ननदोई पर छेड़छाड़ करने का आरोप

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने ननदोई पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। एसपी के आदेश पर मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का निकाह 15 फरवरी 2023 को गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज में कार व पांच लाख रुपये की डिमांड कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।

इसी बीच विवाहिता ने पुत्री को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने उसे और ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ननदोई विवाहिता से छेड़छाड़ करता था। विवाहिता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी तो उसने भी मारपीट की। 18 मई को ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। इसकी तहरीर पीड़िता ने महिला थाने में दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर महिला थाने में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने विवाहिता के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।