Maintain good conduct and behaviour Sangh chief Mohan Bhagwat s advice to RSS workers आचरण और व्यवहार ठीक रखें, संघ प्रमुख मोहन भागवत की आरएसएस कार्यकर्ताओं को नसीहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsMaintain good conduct and behaviour Sangh chief Mohan Bhagwat s advice to RSS workers

आचरण और व्यवहार ठीक रखें, संघ प्रमुख मोहन भागवत की आरएसएस कार्यकर्ताओं को नसीहत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को मथुरा पहुंचे। शुक्रवार की सुबह शाखा में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को बौद्धिक देते हुुए कहा कि आप अपना आचरण और व्यवहार ठीक रखेंगे तो हिंदू समाज भी वैसा ही व्यवहार करेगा।

Yogesh Yadav हिन्दुस्तान, फरह (मथुरा)Fri, 13 June 2025 03:23 PM
share Share
Follow Us on
आचरण और व्यवहार ठीक रखें, संघ प्रमुख मोहन भागवत की आरएसएस कार्यकर्ताओं को नसीहत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयं सेवकों से शुक्रवार को कहा कि वे अपना आचरण और व्यवहार ठीक रखें। अगर वे अपना आचरण ठीक रखेंगे तो हिंदू समाज बैसा ही व्यवहार करेगा। गो ग्राम परखम में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता विकास प्रथम वर्ग सम्मेलन में शामिल होने गुरुवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह उन्होंने शाखा में हिस्सा लिया और इसके बाद कार्यकर्ताओं को बौद्धिक दिया।

सुबह करीब 10:50 बजे बौद्धिक शुरू हुआ और करीब एक घंटे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 11:50 बजे तक उनका बौद्धिक चला। मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं से अपना आचरण और व्यवहार ठीक रखने को कहा। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयं सेवक अपना आचरण और व्यवहार ठीक करेंगे तो हिंदू समाज बैसा ही आचरण और व्यवहार करेगा। राष्ट्र के प्रति संघ की बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए हमें अपने आचरण और व्यवहार को ठीक रखना होगा।

ये भी पढ़ें:स्वास्थ्य सेवाओं पर खुले मंच पर बहस कर लें, ब्रजेश पाठक की अखिलेश को चुनौती

हिंदू समाज के हित में हमें अपना आचरण और व्यवहार ठीक रखना होगा। भागवत ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि राष्ट्रित में ही व्यक्तिगत हित निहित है। संघ के लिए पहले राष्ट्र और मातृभूमि है। संघ प्रमुख ने इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया और फिर परिसर में स्थित आवास में चले गये। त्रिस्तरीय विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोशाला में सप्तऋषि परिसर में उनका अस्थायी आवास बनाया हुआ है। जानकारी के अनुसार दोपहर में करीब 03:30 बजे संघ प्रमुख एक बार फिर बौद्धिक देंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष मई और जून में प्रवासी कार्यकर्ताओं में कौशल वृद्धि व विषयों में स्पष्टता के अलावा आगामी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा के लिए बैठक की जाती है। इसी क्रम में गो ग्राम परखम में संचालित गो अनुसंधान संस्थान एवं गोशाला परिसर में संचालित 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम आयोजित किया जाता है। इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ क्षेत्र आदि के कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिसकी शुरुआत 28 मई से हुई थी और समापन 18 जून को होना है। गुरुवार को प्रवास के पहले दिन संघ प्रमुख ने शिक्षार्थियों/पदाधिकारियों से देश, काल, परिस्थिति पर चर्चा की। वे यहां तीन दिन के प्रवास पर रहेंगे और कार्यकर्ता विकास वर्ग के दौरान बौद्धिक भी देंगे।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |