महेश नवमी पर निकली भगवान शिव की भव्य शोभा यात्रा
Amroha News - अमरोहा में महेश नवमी पर भगवान शिव की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया और गर्मी में ठंडे शरबत का वितरण भी किया गया। यात्रा कई स्थानों से होते हुए आर्य समाज...

अमरोहा। महेश नवमी पर नगर में भगवान शिव की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गर्मी के मद्देनजर ठंडे शरबत का वितरण भी किया गया। बुधवार को स्थानीय माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला मंडल व माहेश्वरी युवा मंडल के संयोजन में निकाली गई शोभा यात्रा से पहले बड़ा बाजार धर्मशाला में भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर महाआरती की गई। इसके बाद शोभा यात्रा बड़ा बाजार धर्मशाला से बड़ा बाजार, कोतवाली, बसावन गंज, गुजरी, बाजार कटरा, बेगम सराय, शफात पोता, कोट चौराहा आदि स्थानों से होती हुई आर्य समाज मंदिर पहुंची। इस बीच शोभा यात्रा का बाजार में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
भीषण गर्मी के बीच कई स्थानों पर लोगों ने शरबत वितरण भी किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के महिला-पुरुष, एवं बच्चे शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी अलर्ट रहा। शोभा यात्रा के सफल संचालन में आलोक माहेश्वरी, नीता माहेश्वरी, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष संजीव धूत, सचिव राहुल लड्डा, कोषाध्यक्ष आलोक लड्डा, संरक्षक दिवेश, राहुल, मनोज झंवर, शिखा माहेश्वरी, निधि, पूनम, रीना, सचिन मालीवाल, आशीष मालीवाल, विकास माहेश्वरी, विनय, हर्ष माहेश्वरी, वरुण माहेश्वरी, रश्मि आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।