सीडीओ व पीडी ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण
Amroha News - अमरोहा। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा व पीडी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर में मनरेगा कार्यों का निर

सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा व पीडी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। गांव में मनरेगा से रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य में 69 महिला मनरेगा मजदूर लगी हैं। सीडीओ ने मनरेगा मजदूरों की हाजिरी चेक की। गांव में तालाब को अमृत सरोवर में तब्दील किया जा रहा है। गांव का गंदा पानी तालाब में नही जाए, इसके लिए फिल्टर लगाए गए हैं। गंदा पानी साफ होकर ही तालाब में जाएगा। सीडीओ ने मनरेगा में महिलाओं की बढ़ती संख्या पर हर्ष जताया। कहा कि सरकार की वरीयता है कि मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए।
यहां के बाद उन्होंने गांव हाजरपुर में भी तालाब खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पीडी अमरेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ अमरोहा नीरज गर्ग, संबंधित सचिव व मनरेगा संबंधित कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।