Married Woman Found Hanged Family in Distress Investigation Underway हसनपुर में पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsMarried Woman Found Hanged Family in Distress Investigation Underway

हसनपुर में पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव

Amroha News - सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव बिजनौरा में 35 वर्षीय ललतेश देवी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह शुक्रवार शाम खेत जाने की बात कहकर निकली थी। परिजनों ने शव की तलाश के बाद उसे पाया। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 14 June 2025 04:22 AM
share Share
Follow Us on
हसनपुर में पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव

विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव बिजनौरा निवासी 35 वर्षीय ललतेश देवी पत्नी मनोज कुमार शुक्रवार शाम घर से खेत के लिए जाने की बात कह कर गई थी। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन मौके पर पहुंचे तो ललतेश देवी का शव खेत पर फंदे पर लटका मिला। खबर लगते ही परिवार व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक ललतेश देवी के पति मनोज कुमार का अपने भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ललतेश देवी ने गुरुवार को थाने में तहरीर भी दी थी। हालांकि, बाद में लोगों ने फैसला करा दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। ललतेश के परिवार में चार बच्चे हैं, सभी का रोते रोते बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।