औरैया में श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
Auraiya News - सहार के ग्राम नरायनपुर में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिन आचार्य रामजी द्विवेदी ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन पूजा और माखन चोरी की कहानियों के माध्यम से कृष्ण के अद्भुत गुणों का...

सहार के ग्राम नरायनपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को पंचम दिन वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक आचार्य रामजी द्विवेदी ने कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी व गोवर्धन पूजा के प्रसंग का कथा में वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण ने बृजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएं उसकी ओट में सुखपूर्वक रहे। भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने के लिए सभी से कहा तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा। इसके बाद महाराज ने श्रीकृष्ण भगवान के माखन चोरी की कथा सुनाई। कथा सुनकर प्रभु भक्त भाव विभोर हो गए। श्री कृष्ण की माखन चोरी की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि जब श्रीकृष्ण भगवान पहली बार घर से बाहर निकले तो उनकी बृज से बाहर मित्र मंडली बन गई। सभी मित्र मिलकर रोजाना माखन चोरी करने जाते थे। सब बैठकर पहले योजना बनाते कि किस गोपी के घर माखन की चोरी करनी है। फिर भगवान चल पड़ते है माखन चोरी करके माखन लेकर बाहर आ जाते और सभी मित्रों के साथ बांटकर खाते थे। भगवान बोले कि जिसके यहां चोरी की हो उसके द्वार पर बैठकर माखन खाने में आनंद आता है। माखन चोरी की लीला का बखान करते हुए उन्होंने भगवान कृष्ण के बाल रूप का सुन्दर वर्णन किया इस अवसर पर सवर्ण समाज सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महिला प्रदेश अध्यक्ष भारती त्रिपाठी, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अतुल दुबे, उपाध्यक्ष बृज नारायण अवस्थी, ब्राम्हण महासभा अध्यक्ष नीरज चौधरी, डॉ विनोद त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला, संरक्षक श्रीओम चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री पंकज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सहार गौरव सक्सेना, ब्लॉक मंत्री आशुतोष शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष भाग्यनगर धरम पाल सिंह, संजीव, एडवोकेट सौरव पाठक, श्यामू सिंह, एडवोकेट त्रिलोकी अवस्थी, सतेन्द्र अग्निहोत्री, गुड्डू सिंह राजावत, मनोज त्रिपाठी, सुमन चतुर्वेदी प्रान्त उपाध्यक्ष सक्षम सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।