Arrest in Azamgarh Stolen Gun Seized and Violent Clash Leaves 21 Injured चोरी की बंदूक के साथ धराया, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsArrest in Azamgarh Stolen Gun Seized and Violent Clash Leaves 21 Injured

चोरी की बंदूक के साथ धराया

Azamgarh News - आजमगढ़ के रौनापार थाना की पुलिस ने चोरी की बंदूक के साथ प्रवीण राय को गिरफ्तार किया। सुनील राय की बंदूक और कारतूस चोरी हो गए थे। अहरौला गांव में प्रेम-प्रमंच को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें 21...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Fri, 13 June 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
चोरी की बंदूक के साथ धराया

आजमगढ़। रौनापार थाना की पुलिस ने चोरी की बंदूक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। जोकहरा गांव निवासी सुनील राय बैंक से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। गांव के पास कुछ लोग उसकी बंदूक और कारतूस चोरी कर लिए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवीण राय उर्फ बलदाऊ राय निवासी जोकहरा थाना रौनापार जनपद को गांव के पास से पकड़ा गया। उसके पास से चोरी की बंदूक बरामद हुई। दो पक्ष में मारपीट 21 घायल आजमगढ़। अहरौला गांव में गुरुवार को दो पक्ष में जम कर मारपीट हो गई।

दोनों पक्ष से 21 लोग घायल हो गए। प्रेम-प्रमंच को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्ष में जम कर मारपीट हो गयी थी। एक पक्ष से 12 लोग और दूसरे पक्ष से नौ लोग घायल हो गए थे। सभी को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि एक पक्ष के सोनू निषाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।