Tragic Accident Young Biker Dies After DJ Vehicle Collision in Martinganj डीजे वाहन की टक्कर से युवक की मौत, फूफा घायल , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTragic Accident Young Biker Dies After DJ Vehicle Collision in Martinganj

डीजे वाहन की टक्कर से युवक की मौत, फूफा घायल

Azamgarh News - मार्टीनगंज में मंगलवार रात डीजे की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय अभिषेक राजभर की मौत हो गई। अभिषेक और उसके फूफा सामान लेकर लौट रहे थे, जब दुर्घटना हुई। अभिषेक का हाल ही में भाई की शादी हुई थी और घर...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 12 June 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
डीजे वाहन की टक्कर से युवक की मौत, फूफा घायल

मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बनगांव जैगहा मोड़ के पास के मंगलवार की रात डीजे की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबिक उसके फूफा घायल हो गए। दुर्घटना के समय दोनों बाइक से सामान लेकर घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर निवासी 24 वर्षीय अभिषेक राजभर के बड़े भाई जितेंद्र की 10 दिन पूर्व शादी हुई थी। लड़की पक्ष के लोग बुधवार को चौथ लेकर आने वाले थे। जिसकी तैयारी में अभिषेक अपने फूफा 45 वर्षीय प्रमोद राजभर निवासी बनगांव थाना दीदारगंज के साथ मंगलवार की शाम सामान लेने मार्टीनगंज बाजार गया था।

सामान की खरीदारी करने के बाद दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। बनगांव जैगहा मोड़ के पास सामने से ओवरटेक कर आ रहा डीजे वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मार्टीनगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। इस पर उन्हें जौनपुर के एक अस्पताल में ले जया गया। वहां उपचार के दौरान बुधवार की भोर में अभिषेक राजभर की मौत हो गई। अभिषेक तीन भाई और चार बहनों में चौथे नंबर पर था। वह घर पर रहकर खेती करता था। घटना के बाद से मां बिंदा देवी सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।