ट्रेन में मृत मिला दिल्ली से घर लौट रहा युवक
Azamgarh News - आजमगढ़ में ट्रेन से दिल्ली लौट रहे युवक लल्लन की यात्रा के दौरान मौत हो गई। वह आजमगढ़ स्टेशन पर अपनी सीट पर मृत मिला। लल्लन चार महीने पहले काम के सिलसिले में दिल्ली गया था। उसकी मां को चोट लगने पर वह...

आजमगढ़, संवाददाता। ट्रेन से दिल्ली से घर लौट रहे युवक की यात्रा के दौरान मौत हो गई। ट्रेन के आजमगढ़ पहुंचने पर वह मृत मिला। जीआरपी की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव निवासी 32 वर्षीय लल्लन चार माह पूर्व रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली गया था। वह आजादपुर मंडी में पल्लेदारी करता था। उसकी मां सोती को चोट लग गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर वह कैफियात एक्सप्रेस से दिल्ली से घर लौट रहा था। गुरुवार की सुबह ट्रेन आजमगढ़ स्टेशन पर पहुंची तो वह अपनी सीट पर मृत मिला।
खबर पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से परिवार को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार और गांव के लोग मोर्चरी हाउस पहुंचे। लल्लन दो भाई और दो बहन में बड़ा था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।