मोदी सरकार की हर योजना में गरीब कल्याण की भावना : हरीश
Badaun News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए 11 साल पूरे किए। बदायूं में आयोजित सभा में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य...

बदायूं, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 साल पूर्ण होने पर मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा, मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, यही है नया भारत, यही है विश्व का विश्वास। रविवार को जनपद के 16 मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें वक्ताओं ने मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपल्बधियां को गिनाया और विकसित भारत की संकल्पना और हमारी भूमिका पर विचार व्यक्त किये। आयोजन सभा मंडल बगरैन, बिसौली ग्रामीण, सहसवान नगर, दहगवां में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष शर्मा ने संबोधित किया। मंडल बिल्सी ग्रामीण, उझानी ग्रामीण, उझानी नगर में विधायक हरीश शाक्य और पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज माहेश्वरी ने संबोधित किया। मंडल सिविल लाइन, बदायूं नगर में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव चौहान ने संबोधित किया। मंडल बसोमा, जगत, म्याऊं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य और जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने संबोधित किया। मंडल दातागंज नगर, दातागंज ग्रामीण में विधायक राजीव कुमार सिंह ने संबोधित किया। मंडल समरेर, गौतरा, उसावां में जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने संबोधित किया। भाजपा ने दिया नारियों को सम्मान : हरीश बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओ में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना नारी शक्ति का सम्मान है। महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाना भी उनका सम्मान है। रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा भारत : राजीव दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आईएनएस विक्रांत, तेजस और प्रचंड अटैक हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी तकनीकों के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा के शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि आज रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। यह है मोदी का नया भारत : महेश सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का नया भारत शांति की बातें ही नहीं, बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया भी करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।