Elderly Woman Dies After Falling from Roof in Nai Pindari Village पैर फिसलने से छत से गिरी वृद्धा, मौके पर हुई मौत, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsElderly Woman Dies After Falling from Roof in Nai Pindari Village

पैर फिसलने से छत से गिरी वृद्धा, मौके पर हुई मौत

Badaun News - तहसील क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी में 80 वर्षीय देवकी की छत से गिरकर मौत हो गई। वह रात में छत पर सोई थीं और सुबह उतरते समय उनका पैर फिसल गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 5 June 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
पैर फिसलने से छत से गिरी वृद्धा, मौके पर हुई मौत

तहसील क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी में बुधवार तड़के एक वृद्धा की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी के रहने वाले देवकी 80 वर्ष पत्नी चेतराम रोज की तरह मंगलवार रात को अपने मकान की छत पर सो रही थीं। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह छत से नीचे उतर रही थीं, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे पक्की सड़क पर आ गिरीं। देवकी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।