Scandalous Love Affair in Village Woman and Nephew s Romance Exposed प्रेम संबध में भतीजी को लेकर फरार हुए चाचा को पुलिस ने पकड़ा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsScandalous Love Affair in Village Woman and Nephew s Romance Exposed

प्रेम संबध में भतीजी को लेकर फरार हुए चाचा को पुलिस ने पकड़ा

Badaun News - एक गांव में एक महिला और उसके देवर के बीच कई सालों से प्रेम संबंध थे। पति की मौत के बाद यह रिश्ता खुलकर सामने आया। महिला की बेटी ने भी अपने चाचा से प्रेम संबंध बना लिया। जब मां ने बेटी की शादी तय की,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 8 June 2025 02:18 AM
share Share
Follow Us on
प्रेम संबध में भतीजी को लेकर फरार हुए चाचा को पुलिस ने पकड़ा

रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां एक महिला के अपने देवर से कई सालों से प्रेम संबंध थे। महिला के पति की मौत के बाद यह प्रेम संबंध खुलकर सामने आ गया। इसी बीच महिला की बेटी को भी इसकी भनक लगी तो वह भी अपने चाचा के प्रेम जाल में फंस गई। विरोध करने पर जब मां ने उसकी शादी तय कर दी तो चाचा युवती को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव है। यहां की रहने वाली महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि तभी से महिला का अपने देवर के साथ प्रेम संबंध चलने लगा। पति की मौत के बाद यह संबंध खुलकर सामने आ गया। इसी दौरान महिला की बेटी को भी इन दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई। कुछ ही समय में बेटी का भी अपने चाचा से प्रेम संबंध शुरू हो गए। जब मां को बेटी और देवर के बीच बढ़ती नजदीकियों की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। काफी समझाने पर भी जब बेटी नहीं मानी तो महिला ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। शादी की रस्मों में गोद भराई तक हो चुकी थी और 11 जून को गांव में बारात आने वाली थी। इसी बीच युवती का चाचा उसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद महिला ने मामले की सूचना थाने पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने मामलाल दर्ज कर जांच कर युवती और उसके चाचा को बरामद कर लिया है। गांव में रिश्तों की मर्यादा को तोड़ने की यह पहली घटना नहीं है। करीब छह साल पहले भी इसी गांव में एक किशोरी ने अपनी मां के अवैध संबंधों का विरोध किया था, जिस पर मां और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।