समर कैंप में छात्राओं को सिखाया प्राथमिक उपचार
Badaun News - जिले के माध्यमिक एवं परिषदीय स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में छात्रों को खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से नई चीजें सिखाई जा रही हैं। हाल ही में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर...

जिले के माध्यमिक एवं परिषदीय स्कूलों में समर कैंप का सिलसिला जारी है। समर कैंप में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न गतिविधियां करायी जा रही हैं। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल एवं आसान गतिविधियों के माध्यम से कुछ नया सिखाना है। रविवार के लिए पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में समर कैंप का पांचवे दिन की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुयी। व्यायाम शिक्षिका निशात बेगम द्वारा योगाभ्यास कराया गया। प्रधानाचार्य अल्पना कुमार द्वारा आमंत्रित डायरेक्टर ऑफ होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन डॉ. कृष्णा सिंह ने बालिकाओं को प्राथमिक उपचार के विषय में बताया गया। शिक्षिका शिखा उपाध्याय ने बलिकाओं को खेल खिलाये।
प्रधानाचार्य द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि अपने घर मे प्राथमिक उपचार के लिए जैसे आयोडेक्स, बाम, पट्टी, डिटोल, सेवलोन आदि दवाईयां घर में ही रखे। जिससे किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति आने पर तुरंत उपचार किया जा सके। समापन पर बालिकाओं को जलपान वितरित किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।