शतकवीर पंत का सुपर हिट शो, शतक ठोंका
Lucknow News - एलएसजी ने आरसीबी के खिलाफ 20 ओवर में 227 रन बनाकर 228 रनों का लक्ष्य रखा। कप्तान ऋषभ पंत ने 101 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्होंने 151 रनों की साझेदारी भी की। यह पंत...

एलएसजी ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर बनाये 227 रन आरसीबी के सामने जीत के लिए रखा 228 रनों का लक्ष्य लखनऊ, संवाददाता। अंतिम लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का नया रुप देखने को मिला। पंत ने इकाना स्टेडियम में धमाकेदार पारी खेली और आईपीएल के इतिहास में इकाना पर पहला शतक जड़ा। पंत ने मंगलवार को आतिशी शतक जड़कर यह साबित कर दिया कि इंग्लैंड दौरे पर जा रही भारतीय टीम में उनका चयन यूं ही नहीं किया गया। कप्तान ऋषभ पंत (52 रन) ने 29 गेंदों में चौके के साथ आईपीएल का पहला अर्धशतक जड़ा।
54 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के लगाकर 101 रन बनाये। तेज खेलते हुए पंत ने अगला पचासा मात्र 25 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद भी पंत का तूफान नहीं थमा। उन्होंने 61 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के जड़कर नाबाद 118 बनाये। इसके पहले मार्श के साथ उन्होंने 151 रनों की साझेदारी की। 20 ओवर में लखनऊ ने तीन विकेट खोकर 227 रन बनाये और बेंगलुरू को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य रखा। 2018 में पंत ने दिल्ली में सनराइजर्स के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया था। आरसीबी ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्रर रक्षण का निर्णय लिया। एलएसजी की पारी की शुरुआत मिचेल मार्श और मैथ्यू ने की। 25 रन के योग पर मैथ्यू (14 रन) का आरसीबी के तुषारा ने शिकार किया। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर पहुंचे। मार्श के साथ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और पॉवर प्ले में दोनों मिल कर छह ओवर में 55 रन जोड़े। कप्तान ऋषभ पंत ने 29 गेंदों में आईपीएल का पहला अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के जड़े। 9.5 ओवर में एलएसजी ने 100 रन बनाये। इस दौरान मार्श ने 19 गेंदों में 26 रन बना लिये थे। नुवान तुषारा ने तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया। यश दयाल ने महंगे साबित हुए। पंत और मार्श के बीच 100 रन की साझेदारी 56 गेंदों में पूरी की। पंत आज फार्म में नजर आये। टीम का दूसरा विकेट मार्श के रूप में 177 रनों के योग पर गिरा। भुवनेश्वर की गेंद मार्श के बल्ले का बाहरी किनारे को छूते हुए विकेट कीपर जितेश शर्मा के दस्तानों में समां गई। उन्होंने 37 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के लगाकर 67 रन बनाये। इससे पहले उन्होंने पंत के साथ 152 रनों की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद विस्फोटक बल्लेबाज पूरन अपने कप्तान पंत का साथ देने विकेट पर पहुंचे। पंत ने 54 गेंदों में दस चौके और छह छक्के लगाकर 101 रन बनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। शतक बनाने के बाद उन्होंने मैदान में कलाबाजी खाकर इसका जश्न मनाया। टीम का तीसरा विकेट 226 रनों के योग पर पूरन के रूप में गिरा। पूरन 13 रनों के योग पर आउट हो गये। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर पूरन ने यश दयाल को कैच थमा दिया। इसके बाद एक गेंद खेलने पहुंचे अब्दुल समद ने एक रन बनाये। आईपीएल के इतिहास में एलएसजी के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी मिचेल मार्श बने। उन्होंने कुल 627 रन बनाये। एलएसजी की ओर से सबसे अधिक सात अर्धशतक भी लगाये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।