Yogi Government Fails on Development Says SP District President Ashish Yadav योगी सरकार विकास के मापदंड पर विफल : आशीष, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsYogi Government Fails on Development Says SP District President Ashish Yadav

योगी सरकार विकास के मापदंड पर विफल : आशीष

Badaun News - बिसौली में सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने योगी सरकार को विकास में विफल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को धर्म के नाम पर बांटती है, जबकि सपा भाईचारे और एकता में विश्वास करती है। यादव ने 2027 में पूर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 6 June 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
योगी सरकार विकास के मापदंड पर विफल  : आशीष

बिसौली, संवाददाता। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा की प्रदेश की योगी सरकार विकास के मापदंड पर पूरी तरह विफल रही है। भाजपा समाज धर्म के नाम पर बांटने का काम करती है। समाजवादी पार्टी लोगों को जोड़ने और भाईचारा कायम करने मे विश्वास रखती है सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव दबतोरी रोड पर जोन प्रभारी सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कहा, हम सब लोग धर्मेन्द्र यादव, आदित्य यादव के साथ हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश प्रत्येक कार्यकर्त्ता के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम सब मिलकर 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे l कार्यक्रम सयोजक विधानसभा अध्य्क्ष सुरेंद्र यादव ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता वाजिद खान, संचालन रजीव यादव ने किया। चंद्रभान जाटव, डॉ. आस मोहम्मद, शाहनबाज, राहुल यादव भीष्म, कुंवर सोमेश प्रताप, खजाना देवी, रूपा यादव, मोहित यादव, रोहिताश मीणा, राम बाबू, रामखिलाड़ी, विनोद यादव, नेमपाल यादव, शिवम यादव आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।