District Magistrate Listens to Public Issues in Kharkhoda Resolves Complaints समाधान दिवस: खेकड़ा तहसील में डीएम ने सुनी समस्या, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsDistrict Magistrate Listens to Public Issues in Kharkhoda Resolves Complaints

समाधान दिवस: खेकड़ा तहसील में डीएम ने सुनी समस्या

Bagpat News - खेकड़ा, संवाददाता।समाधान दिवस: खेकड़ा तहसील में डीएम ने सुनी समस्यासमाधान दिवस: खेकड़ा तहसील में डीएम ने सुनी समस्यासमाधान दिवस: खेकड़ा तहसील में डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSat, 21 Dec 2024 10:15 PM
share Share
Follow Us on
समाधान दिवस: खेकड़ा तहसील में डीएम ने सुनी समस्या

जिलाधिकारी ने शनिवार को खेकड़ा तहसील में जनसमस्याओं को सुना। मौके पर मिली 23 शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्या सुनने पहुंचे। मौके पर करीब 23 शिकायतें मिली। इनमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से जनता की शिकायतों का निर्धारित अवधि सात दिन के भीतर गुणवत्ता पूर्ण, संतोष जनक समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ता को निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए।

दिव्यांग कैम्प में 19 प्रमाण पत्र वितरित किए

समाधान दिवस में दिव्यांग कैम्प समेत अनेक कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देने के कैम्प लगाए गए। इनमें लाभार्थियों को जानकारी दी गई। दिव्यांग कैम्प में 19 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने प्रमाण पत्रों को वितरित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।