मक्के की फसल पर कीट का हमला, जारी हुई एडवाइजरी
Bagpat News - फाल आर्मी वर्म कीट ने मक्का की फसल को प्रभावित किया है, जिससे किसान चिंतित हैं। कृषि विशेषज्ञों ने फसल की निगरानी और सर्वेक्षण का सुझाव दिया है। यदि कीट का प्रकोप बढ़ता है, तो उत्पादन पर नकारात्मक...

मक्का की फसल के लिए फाल आर्मी वर्म कीट ने जकड़ लिया है। इसकी वजह से मक्का की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। किसान मक्का की फसल को फाल आर्मी वर्म कीट से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों के चक्कर काट रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों ने फसल की विशेष निगरानी एवं सर्वेक्षण के लिए कहा है। जिले में किसानों ने जायद की सीजन में करीब एक हजार हेक्टेयर पर मक्का की खेती की। इन दिनों मक्का की फसल को कुछ स्थानों पर फाल आर्मी वर्म कीट ने जकड़ लिया है। जिसके चलते किसान उत्पादन को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अभी तक तो फाल आर्मी वर्म कीट का ज्यादा प्रकोप नहीं है, लेकिन अगर फाल आर्मी वर्म कीट का ज्यादा प्रकोप बड़ा तो उत्पादन प्रभावित हो जाएगा।
कृषि विभाग ने फाल आर्मी वर्म कीट से मक्का की फसल बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा है कि प्रबंधन को लेकर कहा है कि फसल की निगरानी एवं सर्वेक्षण करें। अंड परजीवी दो से पांच ट्राइकोग्रामा कार्ड का प्रयोग एवं लेइंग की अवस्था में करने से इनकी संख्या की बढ़ोत्तरी पर रोक लगायी जा सकती है। यांत्रिक विधि के तौर पर सायंकाल (सात से नौ बजे तक) में उसे चार की संख्या में प्रकाश प्रपंच एवं छह से आठ की संख्या में बर्ड पर्चर प्रति एकड़ लगाना चाहिए। रासायनिक नियंत्रण के लिए विशेषज्ञ की राय लेकर रासायनिक दवाओं का स्प्रे किया जा सकता है। -------- मक्का इस कीट की रुचिकर फसल यह कीट फसल की लगभग सभी अवस्थाओं में नुकसान पहुंचाता है, लेकिन मक्का इस कीट की रुचिकर फसल है। यह कीट मक्का के पत्तों के साथ-साथ बाली को विशेष रूप से प्रभावित करता है। इस कीट के प्रकोप की पहचान फसल की बढवार की अवस्था में जैसे पत्तियों के छिद्र एवं कीट के मल मूत्र एवं बाहरी किनारों की पत्तियों पर मल मूत्र से पहचाना जा सकता है। मल महीन भूसे के बुरादे जैसा दिखाई देता है। --------- ये है पहचान एवं लक्षण फाल आर्मी वर्म कीट की मादा ज्यादातर पत्तियों की निचली सतह पर अंडे देती है। कभी-कभी पत्तियों की ऊपरी सतह एवं तनों पर भी अंडे देती है। इसकी मादा एक से ज्यादा पर्त में अंडे देकर सफेद झाग से ढक देती है। अंडे हरे व भूरे रंग के होते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।