Workshop on Organic Fertilizer and Crop Diversification Held in Balpur उन्नत तकनीकों से किसानों को सशक्त बनाने की पहल, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsWorkshop on Organic Fertilizer and Crop Diversification Held in Balpur

उन्नत तकनीकों से किसानों को सशक्त बनाने की पहल

Gonda News - बालपुर में मंगलवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक उर्वरक उत्पादन, विविध फसल योजना और मछली पालन के बारे में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाTue, 10 June 2025 04:44 PM
share Share
Follow Us on
उन्नत तकनीकों से किसानों को सशक्त बनाने की पहल

बालपुर, संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र में मंगलवार को कटरा मार्ग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान धीरेन्द्र कुमार तिवारी उर्फ बड़कऊ तिवारी ने किया कार्यक्रम में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु वैज्ञानिक ने जैविक उर्वरक उत्पादन और खेत में विविध फसल योजना की जानकारी दी। उन्होंने कृषक उत्पादन संगठनों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।वैज्ञानिक डॉ. हरिपाल ने धान की खेती के साथ ड्रिप सिंचाई प्रणाली, उन्नत तकनीक, तथा लकड़ी प्रेस के माध्यम से घरेलू तेल उत्पादन की विधियों पर भी चर्चा की।

राष्ट्रीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान लखनऊ के डॉ. रंजन सिंह ने मछली पालन क्षेत्र में संभावनाओं को रेखांकित करते हुए किसानों को इसे एक वैकल्पिक आय स्रोत के रूप में अपनाने का सुझाव दिया। डॉ. अनुतोष ने मछली पालन के साथ महुआ जैसे औषधीय व आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों की उपयोगिता पर भी जानकारी दी। गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के डॉ. टीके श्रीवास्तव ने गन्ने की नवीन किस्मों, भूमि की उर्वरता बढ़ाने और जैविक खेती तकनीकों के प्रयोग पर प्रकाश डाला। कृषि विकास अधिकारी कमलजीत सिंह ने कृषि योजनाओं के निर्माण पर चर्चा की। इस मौके पर सैकडों किसान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।