प्रेम नगर में हुए कवि सम्मेलन में भोर तक जमे रहे श्र्रोता
Etah News - राष्ट्रीय जागरूक जन समिति द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 'जन जागृति पत्रिका' का विशेषांक लोकार्पित किया गया। कवियों ने प्रेम, ज्ञान और समाज सेवा पर आधारित रचनाएँ...

राष्ट्रीय जागरूक जन समिति की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में “जन जागृति पत्रिका” के विशेषांक का लोकार्पण पं. सुरेश ‘नीरव, एसएसपी श्याम नारायण सिंह, आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा एवं डॉ. राहुल गुप्त की ओर से किया गया। फिरोजाबाद से आए कवि प्रवीन पांडेय ने कहा कि प्रेम रसधार हैं लाड़ली राधिका, ज्ञान का सार हैं लाड़ली राधिका। कृष्ण आधार हैं यदि सकल विश्व के, उनका आधार हैं लाड़ली राधिका। कुरावली से आए सुरेश नीरव ने कहा कि सांस को आस से जोड़ना सीख लो, हो सके आसमां ओढ़ना सीख लो।” गीतू माहेश्वर ने कहा कि जन्म भर साथ चलते हैं वो बंधन प्रेम के जिसमें, नहीं पंडित, नहीं फेरे, नहीं बरात होती है।
राजेश जैन के गीतों ने श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं गीतकार राजकुमार भरत की भावपूर्ण प्रस्तुति को भी विशेष सराहना प्राप्त हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक आचार्य हरिओम ने कहा जिनकी याद में यह कार्यक्रम किया जा रहा है वह राघवेन्द्र कुमार गुप्त समाज सेवा के सच्चे साधक थे। प्रवीण चौहान सहित तमाम लोगों ने संबोंधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट राहुल गुप्ता ने की। कन्हैया लाल शर्मा, आशीष कुमार, डॉ.ऋचा अग्रवाल, हेमलता गुप्ता, श्वेता गुप्ता, अरुषि गुप्ता, मनुदा गुप्ता, लावण्या गुप्ता, प्रिशा अग्रवाल, सत्येन्द्र यादव, रविन्द्र कुमार, गिर्राज सिंह चौहान, इंधन रहमान, शदाब रहमान, डॉ. शेखर शर्मा, डॉ. राजेन्द्र सिंह सोलंकी, संस्था के महामंत्री मानवेन्द्र कुमार ने सभी सम्माननीय अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।