Why did Sonam Raghuvanshi give contract to three people to kill Raja the answer is hidden in one picture सोनम ने एक साथ तीन लोगों को क्योंं दी राजा को मारने की सुपारी, इस तस्वीर में छिपा जवाब, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Why did Sonam Raghuvanshi give contract to three people to kill Raja the answer is hidden in one picture

सोनम ने एक साथ तीन लोगों को क्योंं दी राजा को मारने की सुपारी, इस तस्वीर में छिपा जवाब

राज कुशवाहा पहले 2 लोगों को राजा को मारने के लिए भेजने वाला था लेकिन सोनम ने कहा कि तीन को भेजना सही रहेगा। ऐसा करने के पीछे सोनम का एक डर था।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौरWed, 11 June 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
सोनम ने एक साथ तीन लोगों को क्योंं दी राजा को मारने की सुपारी, इस तस्वीर में छिपा जवाब

इंदौर की सौनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की जिम्मेदारी तीन लड़कों को सौंपी थी। इन तीनों ने ही शिलॉन्ग में राजा की हत्या कर उसका शव खाई में फेंक दिया। 2 जून को उसका शव ‘वेइसाडोंग फॉल्स’ के पास मिला जिसके सिर पर गहरी चोटें थीं। इसके बाद खून से सना धारदार हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया। राजा का शव मिलने के बाद पुलिस समझ गई कि ये हत्या का केस है और फिर सोनम की तलाश तेज कर दी गई। पुलिस को इस बात का भी शक हो गया था कि कहीं ना कहीं इस हत्या में सोनम भी शामिल हो सकती है। पुलिस ने इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए रविवार रात को सोनम के लवर राज कुशवाहा को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद सोमवार सुबह सोनम ने भी सरेंडर कर दिया। इसके अलावा उन लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिन्हें राजा की हत्या करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

एक साथ तीन लोगों को क्यों दी सुपारी

इस बीच एक बड़ा सवाल ये उठता है कि सोनम ने आखिर एक साथ तीन लोगों को ये जिम्मेदारी क्यों सौंपी। सोनम चाहती तो किसी एक को भी इस हत्या की जिम्मेदारी दे सकती थी क्योंकि असल में राजा पर पहला वार करने वाला विशाल ही था। उसने सोनम के सकेंत देने के बाद राजा पर पीछे से हमला किया था। फिर अन्य दो लोगों को भी इसमें शामिल करने की क्या जरूरत थी। इसका जवाब है खुद राजा।

दरअसल राजा फिटनेस फ्रीक था और रोज जिम जाता था। जिम में उसने अपनी बॉडी इतनी मजबूत बना ली थी कि उस को मारना किसी अकेले के बस की बात थी ही नहीं। राजा की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें राजा काफी फिट नजर आ रहा है। सोनम जानती थी कि राजा कितना फिट है और स्टैमिना कितना अच्छा है, इसलिए उसने एक साथ तीन लोगों को उसे मारने के लिए भेजा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज कुशवाहा ने पहले दो लोगों को ये काम सौंपने का प्लान बनाया। लेकिन सोनम ने कहा कि अगर थोड़ी भी गड़बड़ हुई तो राजा दो लोगों को आराम से हैंडल कर लेगा इसलिए फिर तीन लोगों को भेजने का प्लान बनाया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि उन तीन लोगों पर राजा काफी हावी रहा और आखिर तक उनसे लड़ने की कोशिश की।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|