मारपीट की घटना में महिला घायल
गढ़वा के रारो गांव में गोपाल यादव की पत्नी मंजू देवी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गई। पति गोपाल ने आरोप लगाया कि उसके भाई राजेश यादव ने शादी के तीन साल बाद भी संतान न होने पर मंजू पर डायन होने का...

मारपीट की घटना में महिला घायल गढ़वा। डंडई थानांतर्गत रारो गांव निवासी गोपाल यादव की पत्नी मंजू देवी मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में मंजू देवी के पति गोपाल यादव ने आरोप लगाया है कि उसका भाई राजेश यादव की शादी का 3 वर्ष पले हो गई है। उसका कोई संतान नहीं हुआ है। कुछ दिन पूर्व उसकी बकरी की मौत हो गई थी। उसी बात को लेकर मंजू को डायन बिहसी का आरोप लगाकर गाली गलौज करते रहता था। उसका विरोध करने पर राजेश यादव, उसकी पत्नी शीला देवी, उसकी मां तेतरी देवी और उसके पिता केवल यादव एकजुट होकर मंजू देवी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।